HIDE
GRID_STYLE
6
Latest
{fbt_classic_header}

लोकप्रिय पोस्ट

NGO | एनजीओ क्या होता है?

एनजीओ एक शॉर्ट फॉर्म है। NGO का फुल फॉर्म Non-Governmental Organization यानि गैर-सरकारी संगठन होता है। यह ऐसा स्वतंत्र और गैर-लाभकारी संस्...

what-is-an-ngo

एनजीओ एक शॉर्ट फॉर्म है। NGO का फुल फॉर्म Non-Governmental Organization यानि गैर-सरकारी संगठन होता है। यह ऐसा स्वतंत्र और गैर-लाभकारी संस्था या संगठन होता हैं जो मुख्य रूप से समाज कल्याण, मानवाधिकार, शिक्षा और पर्यावरण सुधार या समस्याओं को हल करने पर काम करता है। यानि एनजीओ किसी सरकारी संस्था के अंतर्गत नहीं होते और उनका उद्देश्य केवल लाभ कमाना नहीं होता, बल्कि समाज के लिए काम करना होता है।

एनजीओ के प्रमुख कार्य क्या हैं?

  • शिक्षा का प्रसार और बच्चों का सर्वांगीण विकास
  • स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सा शिविर
  • पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण
  • महिला सशक्तिकरण और मानवाधिकार सुरक्षा

एनजीओ की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?

स्वतंत्रता: यह सरकारी नियंत्रण से पूरी तरह स्वतंत्र होकर काम करते हैं।

एनजीओ कार्य कैसे करते हैं?

  1. Work on social issues: जैसा कि पहले बताया गया- एनजीओ का मुख्य उद्देश्य समाज में बदलाव लाना और समस्याओं को हल करना होता है, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन, महिला अधिकार, पर्यावरण संरक्षण, मानवाधिकार आदि।
  2. Programs and Projects: एनजीओ अपने यहां विभिन्न प्रोग्राम्स और परियोजनायें चलाते हैं। ये प्रोग्राम्स स्थानीय समुदायों में सुधार लाने के लिए होते हैं। जैसे कि स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा अभियान, आपदा राहत, महिला सशक्तिकरण, आदि।
  3. Volunteer and employees: एनजीओ में कार्य करने वाले लोग स्वयंसेवक (Volunteers) होते हैं, या कुछ मामलों में, वे स्थायी कर्मचारी (Employees) भी हो सकते हैं। स्वयंसेवक के रूप में ये लोग अपने समय और प्रयास को बिना कोई वेतन लिए योगदान देते हैं, जबकि कर्मचारियों को वेतन मिलता है।
  4. Partnership and Cooperation: एनजीओ अक्सर अन्य संगठनों, सरकारी एजेंसियों, या अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ साझेदारी करते हैं ताकि वे अपने मिशन को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा कर सकें।

एनजीओ के आय का स्रोत क्या हैं?

एनजीओ को अपना आय स्रोत बनाने के लिए 3+1 विशेष प्रकार के प्रमाण पत्र रखना मुख्यतः आवश्यक है, जैसे: आयकर विभाग से 12AA व 80G, कंपनियों से CSR फंड के लिए CSR-1 और विदेशी अंशदान प्राप्त करने के लिए Foreign Contribution (Regulation) Act (FCRA) प्रमाण पत्र।
दान (Donations): एनजीओ के लिए सबसे प्रमुख आय का स्रोत दान होते हैं। ये दान व्यक्तिगत लोगों, कंपनियों, और अन्य संस्थाओं से मिलते हैं। कुछ एनजीओ बड़े दानदाताओं से ग्रांट प्राप्त करते हैं।

इन तरीकों के माध्यम से, एनजीओ अपनी गतिविधियों के लिए वित्तीय संसाधन जुटाते हैं और समाज के लिए अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सक्षम होते हैं।

Comments

Leave a comment
Loading Facebook comments...
Loading Disqus comments...